अगर आप महंगे पार्लर ट्रीटमेंट और केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स से बचना चाहते हैं, तो अब घर पर ही आसान तरीके से नैचुरल ग्लो पा सकते हैं
आपकी किचन में मौजूद चंदन, कॉफी, हल्दी और कच्चे दूध जैसी चीजों से तैयार यह फेस पैक त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद और असरदार साबित हो सकता है
चंदन त्वचा को ठंडक पहुंचाता है, सनबर्न और टैनिंग को कम करता है और चेहरे को फ्रेश व शांत महसूस कराता है
कॉफी एक नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करती है, जो त्वचा की गहराई से सफाई करके डेड स्किन हटाती है
हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दाग-धब्बों को कम करने के साथ त्वचा को साफ और हेल्दी बनाते हैं
कच्चा दूध लैक्टिक एसिड से भरपूर होता है, जो त्वचा को मुलायम बनाता है और उसमें नेचुरल चमक लाने में मदद करता है
इस फेस पैक को हफ्ते में 2 बार नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आपकी स्किन में साफ फर्क देखने को मिल सकता है
कुछ ही दिनों में आपका चेहरा पहले से ज्यादा साफ, निखरा, ग्लोइंग और हेल्दी नजर आने लगेगा।