Wednesday, February 18, 2026

पुराना टूथब्रश और टंग क्लीनर कब बदलना चाहिए? जान लिजिए, अगर समय पर नहीं बदला तो आपका शरीर भी बीमारियों का घर बन जाएगा।

Editor Name: Swadesh News

टूथब्रश हमारी डेली लाइफ का हिस्सा है, लेकिन इसे 3–4 महीने में जरूर बदलना चाहिए। अगर इसे सही समय पर नहीं बदला गया तो मुंह में बैक्टीरिया जम सकते हैं।

अगर आपको बुखार, जुकाम, सर्दी या कोई गंभीर बीमारी हो जाए, तो स्वस्थ होने के तुरंत बाद ही टूथब्रश को बदल देना चाहिए।

टंग क्लीनर जीभ पर जमा बैक्टीरिया और सफेद परत हटाने में मदद करता है। लेकिन इसको भी सही समय पर बदलना चाहिए।

प्लास्टिक टंग क्लीनर हर 2–3 महीने में बदल देना चाहिए। वहीं, मेटल क्लीनर में जंग या खुरदरापन दिखे तो बदलें तुरंत बदल देना चाहिए।

पुराने ब्रश और क्लीनर का इस्तेमाल करने से मसूड़े फूल सकते हैं और सूजन भी हो सकती है। जख्म और मुंह में बदबू भी बन सकती है।

साफ-सुथरा ब्रश और टंग क्लीनर न सिर्फ मुंह, बल्कि पूरे शरीर की सेहत के लिए फायदेमंद हैं। इसलिए सही समय पर टूथब्रश और टंग क्लीनर को बदलना चाहिए।