Friday, February 27, 2026

होली का त्योहार खुशियाँ, उमंग और रंग लेकर आता है। लेकिन कई बार रंगों में केमिकल्स होने की वजह से स्किन रूखी, सेंसिटिव या एलर्जी वाली हो सकती है।

Editor Name: Swadesh News

होली खेलने से पहले स्किन की देखभाल बहुत जरूरी है। मॉइस्चराइज और सही प्रोटेक्शन अपनाने से रंगों का असर कम होता है और त्वचा सुरक्षित रहती है।

इसके लिए सबसे पहले आप स्किन पर हल्का हाइड्रेटिंग जेल या एलोवेरा जेल लगाएं। फिर ऊपर से थिक मॉइस्चराइज़र या नारियल तेल की पतली लेयर लगाएं। इससे स्किन पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनती है और रंग सीधे अंदर नहीं जाते।

होली खेलने के 10-15 मिनट पहले चेहरे पर हल्के हाथों से बर्फ रगड़ें। गुलाब जल के आइस क्यूब्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पोर्स टाइट होते हैं और रंग अंदर नहीं जाता।

होठों की सुरक्षा के लिए आप होंठों पर लिप बाम या पेट्रोलियम जेली की मोटी परत लगा सकते हैं। आंखों के आसपास हल्की आई क्रीम, नारियल तेल या बादाम तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह आपकी आँखों और होंठों के लिए सेफ्टी कवच का काम करेगा।

होली से एक दिन पहले चेहरे पर दही, शहद और हल्दी का हल्का फेस पैक लगाएँ। यह स्किन को अंदर से पोषण देता है और नेचुरल ग्लो लाता है।

होली खेलने के बाद अच्छे से क्लींजर से स्किन साफ करना न भूलें।