अक्सर लोग गुजिया बनाने में सांचे की कमी या गुजिया के टूटने-फूटने की वजह से घर पर गुजिया नहीं बनाते हैं। लेकिन अब परेशानी की कोई जरूरत नहीं, आप भी बिना सांचे के घर पर गुजिया बना सकते हैं।
चलिए, हम आपको बिना सांचे के ऐसी गुजिया बनाना सिखाते हैं, जो परफेक्ट सेफ के साथ-साथ तेल में जाने के बाद टूटेगीं भी नहीं और टेस्ट में भी बेस्ट लगेगी।
गुजिया बनाने के लिए आपको आटा और उसमें भरी जाने वाली फिलिंग की जरूरत होगी। जब यह दोनों तैयार कर लें, तो उसके बाद आटे की लोइयां बना लें।
इसके बाद आटे की छोटी-छोटी पूड़ी बेल लें। अगर आपको सही सेफ में पूड़ी बेलनी नहीं आती तो आप कटोरी से गोल पूड़ी तैयार कर लें और इसके बीच में इसकी फिलिंग भर दें।
तेल में पकते समय गुजिया फटे न इसके लिए पूड़ियों के किनारों पर अच्छे से पानी लगाए। इसके बाद फिलिंग वाला हिस्सा न उठाएँ, फिर दूसरे हिस्से को ऊपर लाकर अच्छी तरह दबाएँ। किनारों पर फोर्क या कांटे से डिजाइन बनाएं।
इस तरह से गुजिया बनाने से बिना सांचे के भी गुजिया अच्छी बनेगी और तेल में न फटेगी, न टूटेगी। तो इस होली आप भी घर पर गुजिया के साथ त्योहार मनाएँ।