गोलगप्पे के पानी में हींग, पुदीना, धनिया और कच्चा आम डाला जाता है। ये मसाले पेट को सही रखते हैं और डाइजेशन में मदद करते हैं। हल्का-सा खट्टा-तीखा पानी खाने से पेट साफ रहता है और एसिडिटी भी कम होती है।
अगर आप आटे के बजाय सूजी के गोलगप्पे खाते हैं तो ये हल्के होते हैं। मसाले जैसे इमली और हींग बॉडी को एनर्जी देते हैं और वेट कंट्रोल में मदद करते हैं।
गर्मियों में या लंबे समय तक बाहर रहने के बाद गोलगप्पा खाने से आपका मूड फ्रेश हो जाता है। पानी और मसाले मिलकर बॉडी को ठंडक और ताजगी देते हैं।
ये सभी तो इसके बेनेफिट्स हो गए। चलिए अब इसके हानफुल इफेक्ट जान लेते हैं।
गोलगप्पे के पानी में अक्सर ज्यादा नमक होता है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और डिहाइड्रेशन भी हो सकता है।
अगर पानी में केमिकल्स या टार्टरिक एसिड/एसेंस डाला गया हो, तो खाने के बाद दांतों या पेट में जलन, सूजन हो सकती है और बॉडी पर इसका काफी हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है।
इसलिए हमेशा हाइजीन वाले स्टॉल या दुकान से ही गोलगप्पे खाएं। जितना हो सके घर पर ही गोलगप्पे बना कर खाएं और बाहर बहुत कम ही खाएं।