Wednesday, February 25, 2026

अगर आप रोज 3 से 4 नीम के पत्ते खाते हैं, तो ये आपकी बॉडी के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। जी हां, क्योंकि इसे खाने से इतने चमत्कारी फायदे मिलते हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

Editor Name: Swadesh News

नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट 4–5 पत्तियां चबाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और मौसमी बीमारियां दूर रहती हैं।

नीम की पत्तियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो लिवर को स्वस्थ रखते हैं। यह शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है।

नीम पिंपल्स, एक्ने और स्किन एलर्जी में बहुत लाभकारी है। नीम का फेसपैक या नीम के पानी से चेहरा धोने पर त्वचा में निखार आता है और बैक्टीरिया खत्म होते हैं।

नीम की पत्तियां ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करती हैं। डायबिटीज के मरीज डॉक्टर की सलाह से नीम का काढ़ा या नीम की गोलियां ले सकते हैं।

नीम की पत्तियां खून साफ करती हैं। इससे फोड़े-फुंसी, दाग-धब्बे और अन्य स्किन प्रॉब्लम्स कम होते हैं।

नीम का पानी या पत्तियों का पेस्ट सिर में लगाने से डैंड्रफ की समस्या कम होती है। यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है और हेयर फॉल कम करता है।

नीम में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे यह रोजाना खाने पर कब्ज, ब्लोटिंग और गैस की समस्या से राहत देता है और पेट की सेहत बनाए रखता है।