गुलाब जल या गुलाब के रस को आप कॉटन पैड पर लगाकर चेहरे पर टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्किन को फ्रेश और रेडिएंट बनाता है।
अगर आपकी आँखों के नीचे डार्क सर्कल हैं, तो आप कॉटन पैड में गुलाब का रस भिगोकर अपनी पलकों पर 10 मिनट रखें। यह डार्क सर्कल और सूजी हुई त्वचा को कम करता है।
अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स, दाग-धब्बे और मुहांसे हैं, तो आप गुलाब की पंखुड़ियों को मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर और गुलाब जल के साथ मिलाकर 20 मिनट चेहरे पर लगाएं। यह पिंपल्स और दाग-धब्बों को कम करता है।
अगर आप गिलोंग स्किन चाहते हैं, तो गुलाब की पंखुड़ियों को धोकर उसमें थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाएं। इससे ड्राई स्किन मुलायम होगी और दाग-धब्बे कम होंगे।
अगर आप घर पर नेचुरल स्क्रब बनाना चाहते हैं, तो गुलाब की पंखुड़ियों में नींबू का रस, शहद, ब्राउन शुगर और थोड़ा एलोवेरा मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे हल्के हाथों से चेहरे पर रगड़ें, इससे डेड स्किन हटती है और रंगत निखरती है।