सबसे पहले जरूरी सामग्री जान लेते हैं। इसके लिए 2 कप मैदा, 1 कप गेहूं का आटा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, दूध, दही, चीनी, नमक और तेल तैयार रखें।
एक बाउल में दूध, दही, चीनी, नमक और तेल मिलाकर लिक्विड तैयार करें, फिर इसमें आटा और बाकी सूखी चीजें डालकर सॉफ्ट डो गूंध लें।
आटे को थोड़ा तेल लगाकर ढक दें और कम से कम 30 मिनट के लिए रख दें ताकि रोटी मुलायम और फूली-फूली बने
अब आटे के छोटे-छोटे गोले बनाएं, रोटी बेलें और ऊपर से बारीक कटा लहसुन, हरा धनिया और कलौंजी डालकर हल्का दबाएं।
अब प्रेशर कुकर को उल्टा करके गैस पर अच्छी तरह गर्म करें, यह बिना तंदूर के तंदूर जैसा काम करेगा।
रोटी के एक साइड पर हल्का पानी लगाकर उसे कुकर पर चिपकाएं, कुछ ही सेकंड में रोटी फूलकर गोल्डन ब्राउन हो जाएगी।
तैयार रोटी को निकालकर उस पर बटर लगाएं और गरमा-गरम ढाबे जैसी तंदूरी रोटी का मजा घर पर ही लें।