Monday, February 16, 2026

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सबसे पॉपुलर पावर कपल माने जाते हैं। सोमवार सुबह दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया, जहां उनका फोटोग्राफर्स की नजरों से बचना मुश्किल हो गया।

Editor Name: Swadesh News

विराट और अनुष्का सफेद रंग की एसयूवी में एयरपोर्ट पहुंचे। दोनों का अंदाज हमेशा की तरह सादगी भरा, लेकिन स्टाइलिश नजर आया।

जहां अनुष्का शर्मा व्हाइट सूट से बेहद सुंदर लग रही थी। वहीं, विराट भी ऑफ- वाइट कलर की शर्ट के साथ ब्लैक पैंट में हैंडसम लग रहे थे।

कुर्ते के साथ अनुष्का ने मैचिंग व्हाइट पैंट पहनी थी। जिस पर डार्क ब्लू फ्लोरल वर्क था। हल्का कॉटन सिल्क दुपट्टा भी उनके लुक को पूरा कर रहा था।

अनुष्का ने मोतियों का चोकर नेकलेस, गले में तुलसी, व्हाइट कोल्हापुरी फ्लैट्स, अंगूठियां और स्टाइलिश घड़ी पहन रखी थी। उनके बाल सेंटर पार्टिंग में खुले थे और मेकअप हल्का व नैचुरल था, साथ ही उन्होंने छोटी बिंदी लगाई थी।