इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि एक महिला अपने पति के सिर पर ‘महा अभिषेक पूजा’ करती दिख रही है।
वीडियो में यह भी दिख रहा है कि उस आदमी का पूरा धड़ जमीन के नीचे है और सिर्फ सिर ही ऊपर दिखाई दे रहा है।
इसके बाद वह महिला अपने पति को फूल चढ़ाती है और अभिषेक करती है, और हाथ जोड़कर प्रार्थना करती है।
महिला अपने पति की पूजा ठीक शिवलिंग की पूजा की तरह कर रही है। जानकारी के अनुसार वह अपने पति को भगवान शिव का प्रतीक मानती है।
हालांकि अभी यह सामने नहीं आया है कि यह वीडियो कहां का और कब का है। लेकिन यह वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें चल रही हैं। कोई इसे धार्मिक मान्यताओं से जोड़ रहा है, तो कोई इसे वायरल होने का तरीका बता रहा है।