Thursday, March 26, 2026

नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ पूरे नवरात्रि पर्व का समापन होता है, जो बेहद शुभ माना जाता है।

Editor Name: Swadesh News

इस दिन कन्या पूजन किया जाता है, जिसमें छोटी कन्याओं को देवी का रूप मानकर पूजा जाता है।

मां सिद्धिदात्री को प्रसन्न करने के लिए सूजी का हलवा और काला चना सबसे प्रिय भोग माना जाता है।

चलिए अब इसकी पूरी रेसिपी और बनाने की सामग्री जानते हैं।

हलवा बनाने के लिए सूजी, घी, चीनी, दूध और काजू-किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स की जरूरत होती है।

चलिए अब ये जान लेते हैं घर पर इसे बनाने की पूरी रेसिपी।

सबसे पहले कड़ाही में घी गर्म करके सूजी को हल्का सुनहरा और खुशबूदार होने तक अच्छे से भून लें।

इसके बाद उसमें धीरे-धीरे पानी और चीनी डालकर लगातार चलाते हुए हलवा तैयार करें।

आखिर में इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर हलवे का स्वाद और खुशबू बढ़ाएं।

काले चने को रातभर भिगोकर सुबह उबाल लें ताकि वे नरम और स्वादिष्ट बन जाएं।

उबले हुए चनों में नमक और जीरा डालकर सादा और शुद्ध प्रसाद तैयार करें।

इस हलवे को आप देवी माँ को भोग में अर्पित कर सकते हैं और कन्या पूजन के दौरान सभी कन्याओं को खिला सकते हैं।