महाकुंभ में वायरल हुई गर्ल ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है और अपने बाप पर ही जबरदस्ती शादी करवाने का आरोप लगाया है।
मोनालिसा का पति फरमान महाराष्ट्र में एक एक्टर और मॉडल है। जानकारी के अनुसार दोनों की दोस्ती फेसबुक से हुई थी और 6 महीने से यह एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। परिवार वाले शादी के खिलाफ थे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह डायरेक्टर सनोज मिश्रा की बॉलीवुड फिल्म ''द डायरी ऑफ मणिपुर'' में काम कर रही थी। इसके बाद सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा— ये बगावत नहीं, लव जिहाद है... और मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन।
इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीरों में मोनालिसा दुल्हन के पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में उनकी मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र भी साफ दिखाई दे रहा है।