Tuesday, March 24, 2026

घर पर बनाएं बाजार जैसे सुपर क्रिस्पी आलू चिप्स, जानें सही आलू से लेकर तलने तक के 3 खास सीक्रेट टिप्स...

Editor Name: Swadesh News

जब भी कुछ हल्का-फुल्का और कुरकुरा खाने का मन करता है, तो सबसे पहले आलू चिप्स का ख्याल आता है

लेकिन घर पर चिप्स बनाते समय अक्सर लोग परेशान हो जाते हैं, क्योंकि वे बाजार जैसे क्रिस्पी और परफेक्ट नहीं बन पाते

लेकिन इन तीन टिप्स को अपनाकर आप बाजार स्टाइल टेस्टी आलू चिप्स बना सकते हैं।

पहला सीक्रेट: हमेशा नए और कम नमी वाले आलू चुनें, क्योंकि पुराने या मीठे आलू चिप्स को सही टेक्सचर नहीं देते

आलू छीलने के बाद तुरंत ठंडे पानी में डालें, ताकि उनका रंग खराब न हो और वे फ्रेश बने रहें

दूसरा सीक्रेट: पतले स्लाइस काटकर उन्हें 3-4 बार अच्छे से धोएं, ताकि एक्स्ट्रा स्टार्च पूरी तरह निकल जाए

इसके बाद स्लाइस को ठंडे पानी में थोड़ा सा फिटकरी डालकर करीब 30 मिनट तक भिगोकर रखें

इससे चिप्स की सतह सख्त होती है और तलने के बाद वे ज्यादा कुरकुरे और हल्के रंग के बनते हैं

तीसरा सीक्रेट: भिगोने के बाद स्लाइस को सूती कपड़े पर फैलाकर पूरी तरह सुखाना बहुत जरूरी है, ताकि नमी बिल्कुल न रहे

अब तेल को पहले तेज आंच पर गर्म करें, फिर मीडियम आंच पर चिप्स को धीरे-धीरे तलें और अंत में नमक या मसाला डालकर बाजार जैसे टेस्टी चिप्स एन्जॉय करें