अगर स्किन पर जलन या सूजन है तो बर्फ के टुकड़ों को कपड़े में लपेटकर हल्की सिकाई करें। इससे तुरंत राहत मिलती है।
मुल्तानी मिट्टी त्वचा को ठंडक देती है और लाल चकत्तों को कम करने में मदद करती है।
एलोवेरा जेल त्वचा की जलन शांत करता है और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है।
शुद्ध नारियल तेल त्वचा की नमी बनाए रखता है और खुजली कम करने में सहायक होता है।
ज्यादा पानी पिएं शरीर को हाइड्रेट रखने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और स्किन जल्दी ठीक होने लगती है।
स्किन को हवा मिलने के लिए हल्के और ढीले कपड़े पहनना जरूरी है।
स्किन रैश होने पर तेज खुशबू वाले साबुन या फेस वॉश का इस्तेमाल न करें।
अगर घरेलू उपायों के बाद भी जलन या रैश कम नहीं हो रहे हैं, तो तुरंत स्किन विशेषज्ञ से सलाह लें।