Home > Archived > उपचुनाव परिणाम : मुंगावली और कोलारस सीट कांग्रेस ने जीती

उपचुनाव परिणाम : मुंगावली और कोलारस सीट कांग्रेस ने जीती

उपचुनाव परिणाम : मुंगावली और कोलारस सीट कांग्रेस ने जीती
X

स्वदेश वेब डेस्क। अशोकनगर जिले की मुंगावली विधानसभा सीट के साथ ही कोलारस सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस उम्मीदवार ने मुंगावली सीट करीब 2107 वोटों से जीत हासिल की है।

मुंगावली और कोलारस सीट कांग्रेस ने जीती

मुंगावली विधानसभा सीट पर कुल 19 राउंड की मतगणना हुई। मतगणना के दौरान अंदर मौजूद कार्यकर्ताओं के अनुसार 19 वें राउंड की गणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार ब्रजेंद्रसिंह यादव भाजपा की उम्मीदवार बाईसाहब यादव से 2107 वोटों से आगे थे। चूंकि 19 वां राउंड ही अंतिम राउंड था, इसलिए कांग्रेस इसे अपनी जीत मान ली। मतगणना स्थल से संकेत मिलते ही बाहर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाके और रंग-गुलाल के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने भी मुंगावली और कोलारस के कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी है।

Updated : 28 Feb 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top