भीषण सर्दी की चपेट में कश्मीर, करगिल में तापमान शून्य से 20 डिग्री नीचे
X
X
श्रीनगर|लद्दाख सहित जम्मू-कश्मीर के कई हिस्से भीषण सर्दी की चपेट में हैं और कुछ स्थानों पर तो तापमान शून्य से नीचे चला गया है। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि करगिल राज्य का सबसे सर्द स्थान बना हुआ है जहां तापमान शून्य से करीब 20 डिग्री नीचे तक चला गया है।
लद्दाख के लेह में भी तापमान शून्य से 14.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर में बीती रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4।1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंड में तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस था।
मौसम विज्ञान कार्यालय का अनुमान है कि मंगलवार को राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
Updated : 22 Jan 2018 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire