Home > Archived > भारत सरकार ने ‘अतुल्य भारत डिजिटल कैलेंडर - 2018’ किया लांच

भारत सरकार ने ‘अतुल्य भारत डिजिटल कैलेंडर - 2018’ किया लांच

भारत सरकार ने ‘अतुल्य भारत डिजिटल कैलेंडर - 2018’ किया लांच
X

नई दिल्ली। पर्यटन मंत्री के.जे अल्फोन्स ने शुक्रवार को ‘अतुल्य भारत डिजिटल कैलेंडर - 2018’ को लांच किया| साथ ही अतुल्य भारत वॉल और डेस्क कैलेंडर भी जारी किया। ‘अतुल्य भारत डिजिटल कैलेंडर’ एप्लीकेशन से उपयोगकर्ता को भारत के समस्त त्योहारों और उत्सवों की जानकारी एक साथ मिलेगी। डिजिटल कैलेंडर को एंड्रायड और आई-ओएस प्लेटफार्म पर डाउनलोड किया जा सकता है।

अतुल्य भारत डिजिटल कैलेंडर को निजी प्लानर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें देश के सभी त्योहारों और उत्सवों की जानकारी भी उपलब्ध है| इस कैलेंडर के उपयोगकर्ता अपने निजी कार्यक्रम को व्यवस्थित कर सकता है। इसके अलावा आने वाले त्योहारों और गतिविधियों से संबंधित नियमित नोटिफिकेशन भी मिलेगा और उपयोगकर्ता अपनी रुचि के अनुसार इन गतिविधियों और उत्सवों की जानकारी अपने मित्रों तथा संबंधियों के साथ साझा कर सकते हैं।
अतुल्य भारत वॉल कैलेंडर 2018 का प्रत्येक पृष्ठ चमकदार रंगों से भरपूर है जो अंधेरे में भी चमकता है। जो भी इस कैलेंडर को देखेगा उसे सूर्योदय और सूर्यास्त, दोनों के समय भारत की सुन्दरता समान रूप से नजर आयेगी।

अतुल्य भारत डेस्क कैलेंडर 2018 में 12 विभिन्न तरह के यात्रियों का विवरण है और उनके लिए उचित गंतव्य स्थलों का सुझाव दिया गया है। डेस्क कैलेंडर का विषय ‘सबके लिए भारत’ है, जिसमें यात्रियों के लिए भारत के अद्भुत स्थानों को दिखाया गया है।

Updated : 13 Jan 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top