Home > Archived > अमित शाह बोले मोदी सरकार में मिली देश को प्रगति

अमित शाह बोले मोदी सरकार में मिली देश को प्रगति

अमित शाह बोले मोदी सरकार में मिली देश को प्रगति
X

भुवनेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि भारत ने राजग सरकार के तीन साल के शासन में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने लिए अलग पहचान बनाई है।

बता दें कि शाह ने एक घटना का हवाला देते हुए कहा कि लक्षित हमले ने दुनियाभर में भारत की छवि सुधारी और यह पहचान दिलाई कि देश अपनी सीमाओं की सुरक्षा करने में सक्षम है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि लक्षित हमला मोदी सरकार की मजबूत राजनीतिक इच्छा दिखाता है।

यह सरकार देश की सुरक्षा के लिए कुछ भी कर सकती है। उन्होंने कहा कि भारत राजग सरकार के दौरान कम से कम चार उपग्रहों के प्रक्षेपण के बाद अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में वैश्विक अगुवा बना है।

गौरतलब है कि शाह ने कहा कि राजग के सरकार में आने के बाद से कुलमिलाकर परिवर्तन आया है और भारत अब सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में भारत की वृद्धि चीन से भी ज्यादा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ओडिशा में अगला चुनाव अकेले लड़ेगी।

Updated : 7 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top