Home > Archived > केन्द्रीय मंत्रिमंडल: 9 नए मंत्रियों ने ली शपथ, 4 को मिली पदोन्नति, देखे वीडियो

केन्द्रीय मंत्रिमंडल: 9 नए मंत्रियों ने ली शपथ, 4 को मिली पदोन्नति, देखे वीडियो

केन्द्रीय मंत्रिमंडल: 9 नए मंत्रियों ने ली शपथ, 4 को मिली पदोन्नति, देखे वीडियो
X

नई दिल्ली। मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल हुआ है। पहले से स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री रहे चार मंत्रियों का प्रमोशन कर उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। इसमें धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी शामिल हैं। इन चारों मंत्रियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वृंदावन बैठक से लौटने के बाद दिनभर चली बैठकों के बाद देर शाम नए मंत्रियों को लेकर स्थिति साफ हुई। मिशन-2019 के पहले सरकार के काम को बेहतर करने के लिए नौ नए चेहरों को शामिल करने का फैसला किया है। इसमें प्रशासनिक क्षेत्र के अनुभवी लोगों से लेकर लंबे समय तक संगठन व राज्य सरकारों में मंत्री रहे नेता शामिल हैं।

बता दें कि विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी हरदीप सिंह पुरी व पूर्व प्रशासनिक अधिकारी केजे अल्फोंस अभी किसी सदन के सदस्य नहीं है। इनके जरिए क्षेत्रीय, राजनीतिक व सामाजिक समीकरण इससे साधे गए हैं। उत्तर प्रदेश से शिव प्रताप शुक्ला व सत्यपाल सिंह को मंत्री बनाया जा रहा है। कलराज मिश्रा के इस्तीफे के बाद शिव प्रताप शुक्ला राज्य के प्रमुख ब्राह्मण चेहरा होंगे। संजीव बालियान की जगह बागपत के सांसद और मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त सत्यपाल को मंत्री बनाया जा रहा है। इससे जाट राजनीति का संतुलन बनाए रखा गया है।

Updated : 3 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top