Home > Archived > दुनिया की सबसे महंगी हीरोइनों बनी प्रियंका चोपड़ा

दुनिया की सबसे महंगी हीरोइनों बनी प्रियंका चोपड़ा

दुनिया की सबसे महंगी हीरोइनों बनी प्रियंका चोपड़ा
X

मुंबई। दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले पुरुष सितारों के बाद अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला सितारों की लिस्ट भी जारी हो गई है और इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा को टाप 10 में जगह मिली है। इस लिस्ट में आठवें नंबर पर रहीं प्रियंका चोपड़ा की एक साल की कमाई भारतीय मुद्रा में 65 करोड़ बताई गई है। इस लिस्ट में 1 जून 2016 से लेकर 1 जून 2017 के बीच हुई कमाई के आंकड़े हैं। ये लगातार दूसरा साल है, जब प्रियंका को इस लिस्ट में जगह मिली है। 2016 में पहली बार इस लिस्ट में प्रियंका 10वें नंबर पर थीं और उनकी कमाई 55 करोड़ आंकी गई थी। इस लिस्ट में प्रियंका को टीवी एक्ट्रेस के तौर पर जगह मिली है, क्योंकि उन्होंने अमेरिकन सीरिज क्वांटिको के दो सीजन में काम किया है। जल्दी ही वे इस शो के तीसरे सीजन में भी काम शुरु करेंगी। इस लिस्ट में टीवी स्टार सोफिया पहले नंबर पर हैं, जिनकी सलाना कमाई 271 करोड़ आंकी गई है। कुछ समय पहले रिलीज हुई पुरुष सितारों की लिस्ट में शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार के नाम दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की लिस्ट में आठवें, नौवे और दसवें नंबर पर बताए गए थे।

Updated : 27 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top