Home > Archived > बांग्लादेश में रोहिंग्या कैंपों में हिंदुओं को पढ़ाई नमाज, महिलाओं के मिटाए सिंदूर

बांग्लादेश में रोहिंग्या कैंपों में हिंदुओं को पढ़ाई नमाज, महिलाओं के मिटाए सिंदूर

बांग्लादेश में रोहिंग्या कैंपों में हिंदुओं को पढ़ाई नमाज, महिलाओं के मिटाए सिंदूर
X

ढाका। बांग्लादेश के शरणार्थी कैंपों में रह रहे रोहिंग्या मुसलमान अब रोहिंग्या हिन्दू महिलाओं को अपना निशाना बना रहे हैं और उनका जबरन धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। इन राहत कैंपों में रोहिंग्या मुसलमान हिंदुओं को दिन में पांच बार नमाज पढ़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश के राहत कैंपों में रह रहीं रोहिंग्या हिन्दू महिलाओं के सिंदूर मिटा रहे हैं और चूड़ियां तोड़ रहे हैं। इसी महीने पूजा से रबिया बनाई गई हिन्दू महिला ने बताया कि बांग्लादेश राहत कैंपों में रोहिंग्या मुस्लिमों की ओर से हिन्दू महिलाओं का जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। साथ ही सिंदूर मिटा दिया गया और चूड़ियां तोड़ दी गईं। रबिया ने बताया कि वह रोहिंग्या हिन्दू है और शरण की उम्मीद में म्यांमार से पलायन करके यहां आई थी।

रबिया ने बताया कि अगस्त में म्यांमार हिंसा में उसने अपने पति को खो दिया। हालांकि उसके पति को म्यांमार सेना ने नहीं मारा, बल्कि नाकाबपोश आतंकियों ने मौत के घाट उतारा था। ये आतंकी उनको धर्म के नाम पर गालियां दे रहे थे। रोहिंग्या हिन्दू महिला ने बताया कि उनके सामने पति समेत पूरे परिवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उनको बंधक बना लिया गया।

रबिया के अलावा सादिया समेत कई ऐसी महिलाएं हैं, जिनको रोहिंग्या मुसलमान अपना शिकार बना रहे हैं। रबिया के पास सिर्फ एक ही साड़ी है और गोद में तीन साल के बच्चे के बदन में कपड़े भी नहीं हैं। यही हाल यही हाल 18 वर्षीय रीका धार से सादिया महिला का है। उसकी गोद में भी एक साल का बच्चा है। ऐसे कई मामले हैं, जिनमें रोहिंग्या मुसलमानों की ओर से हिंदुओं को निशाना बनाने के मामले सामने आए हैं।

गौरतलब हो कि म्यांमार के राखिन राज्य में 25 अगस्त से जारी हिंसा के बाद से म्यांमार की सेना और सरकार पूरी दुनिया के निशाने पर है। इस बीच म्यांमार की सेना ने कहा कि राखिन में रोहिंग्या मुसलमानों ने 45 हिंदुओं की हत्या कर दी है, जिनकी सामूहिक कब्र मिली है।

Updated : 26 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top