भाजपा ने गुरदासपुर लोस सीट व केरल की वेंगारा विस उपचुनाव के लिए उम्मीदवार तय किये
X
X
नई दिल्ली। भाजपा ने पंजाब की एक लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने स्वर्ण सिंह सालारिया को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं, केरल की एक विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी पार्टी ने उम्मीदवार तय कर दिया है। वेंगारा विधान सभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में के. जनाचंद्रन मास्टर भाजपा उम्मीदवार होंगे।
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उक्त दोनों उपचुनावों के लिए उम्मीदवार के नाम तय किये गये। चुनाव समिति के सचिव जगत प्रकाश नड्डा ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में स्वर्ण सिंह सालारिया को प्रत्याशी घोषित किया गया है। यह सीट भाजपा सांसद व सिने अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के कारण रिक्त हुई है।
Updated : 23 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire