Home > Archived > भारतीय नौसेना ने अरब सागर में तैनात किये युद्धक जहाज - पनडुब्बी

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में तैनात किये युद्धक जहाज - पनडुब्बी

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में तैनात किये युद्धक जहाज - पनडुब्बी
X

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पश्चिमी अरब सागर, दक्षिणी भारतीय महासागर में युद्धक जहाजों और पनडुब्बी तैनात किए गए हैं। नौसेना की पश्चिमी कमान के दो जहाज, एक पनडुब्बी और दो लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान वर्तमान में तैनात किए गए हैं।

रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को जारी विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय नौसेना के जहाज मुंबई और पनडुब्बी शिशुमार ने पश्चिमी अरब सागर में अपनी तैनाती के अंतर्गत मार्ग में कई अभ्यास करते हुए ओमान के डुक्म बंदरगाह में प्रवेश किया है। भारतीय नौसेना की पनडुब्बी ने लंबी अवधि के बाद विदेशी बंदरगाह में प्रवेश किया है। एक माह की तैनाती में नौसेना दल अरब सागर रिम देशो के साथ निगरानी और सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यरत रहेंगे। भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस कोच्चि भी दक्षिणी भारतीय महासागर में तैनात रहेगा।

वहीं क्षेत्र में नौसेना का संचालन करने वाली भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान त्रिस्तरीय निगरानी को सशक्त कर रहा है। इसके अंतर्गत तटीय देशो के साथ समुद्री सुरक्षा सहयोग को ओर मजबूत किया जाएगा।

Updated : 20 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top