Home > Archived > हनीप्रीत पर पुलिस ने कसा शिकंजा, देशद्रोह का केस दर्ज

हनीप्रीत पर पुलिस ने कसा शिकंजा, देशद्रोह का केस दर्ज

हनीप्रीत पर पुलिस ने कसा शिकंजा, देशद्रोह का केस दर्ज
X


चंडीगढ़। पंचकूला हिंसा में पुलिस का शिकंजा हनीप्रीत के पर कसता जा रहा है। एक तरफ पुलिस द्वारा हनीप्रीत की तलाश में देशभर में छापेमारी की जा रही है। दूसरी तरफ पुलिस द्वारा हनीप्रीत के खिलाफ मजबूत चार्जशीट दाखिल करने की भी तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में हनीप्रीत के खिलाफ पुलिस ने सेक्टर पांच में देशद्रोह का केस दर्ज कर लिया है।

25 अगस्त को पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वियों के यौन शोषण में दोषी पाया था। इसके बाद पंचकूला में डेरा समर्थकों द्वारा भारी हिंसा की गयी थी। इसमें कई लोग मारे गए थे। यही नहीं डेरा समर्थकों की योजना डेरा प्रमुख को अदालत परिसर से भगा ले जाने की थी। लेकिन पुलिस ने इस योजना को असफल कर दिया था। अब पुलिस द्वारा हिंसा फैलाने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस ने कई लोगों को हिंसा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गठित एसआईटी की टीमों द्वारा लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। लेकिन इस हिंसा की मुख्य योजनाकार बतायी जा रही हनीप्रीत और आदित्य इंसां को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पायी है। हनीप्रीत को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने लुक आउट नोटिस भी जारी कर दिया है। हनीप्रीत को लेकर बढ़ती सिरदर्दी के बीच पुलिस उसके खिलाफ अपने कागजों को और मजबूत भी कर रही है। अभी तक हनीप्रीत को हिंसा फैलाने वालों के संभावित के रूप में ही बताया जा रहा था। लेकिन पुलिस अब उसको कागज में भी मुख्य आरोपी बनाना चाहती है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस ने पंचकूला के सेक्टर पांच के थाने में हनीप्रीत के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि पंचकूला के डीसीपी मनबीर सिंह ने भी की है। हनीप्रीत के नेपाल में होने की खबरों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ भी बोलने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि हनीप्रीत को गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही हनीप्रीत को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Updated : 19 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top