Home > Archived > भाजपा सांसद महंत चांदनाथ ने दुनिया को कहा अलविदा

भाजपा सांसद महंत चांदनाथ ने दुनिया को कहा अलविदा

भाजपा सांसद महंत चांदनाथ ने दुनिया को कहा अलविदा
X

अलवर। अलवर बीजेपी सांसद महंत चांदनाथ का देर रात दिल्ली के अपोलो हास्पिटल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि वे लम्बे समय से अस्वस्थ भी चल रहे थे। जिससे उनको कई तरह की भी परेशानियां भी हो रही थी और इसके चलते उनको दिल्ली के अपोलो हास्पिटल में भर्ती कराया गया था गत रात को खबर मिली कि सांसद चांदनाथ का निधन हो गया है इससे अलवर जिला सहित हरियाणा के रोहतक स्थित नाथ सम्प्रदाय के आश्रम में शोक की लहर फैल गई है।

हम आपको बता दें कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने महंत चांदनाथ के निधन पर शोक व्यक्त करत हुए कहा है कि उनका निधन मेरे और समस्त भाजपा परिवार के लिए बहुत बडी क्षति है।

गौरतलब है कि बाबा मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर के महंत चांदनाथ योगी ने अस्वस्थ होने के चलते ही 29 जुलाई 2017 को रोहतक में अपने उत्तराधिकारी की घोषणा की थी। उन्होंने बालकनाथ को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था।

Updated : 17 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top