Home > Archived > लंदन मेट्रो में हुआ धमाका, कई लोग झुलसे

लंदन मेट्रो में हुआ धमाका, कई लोग झुलसे

लंदन मेट्रो में हुआ धमाका, कई लोग झुलसे
X

लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रेन में धमाका हो गया। धमाका के कारण कई लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन में धमाका दक्षिणी लंदन के पार्संस ग्रीन रेलवे स्टेशन पर हुआ। धमाके से कई लोगों के चेहरे झुलस गए। साथ ही धमाके के कारण वहां भगदड मच गई। इस भगदड में कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि धमाका एक सफेद कंटेनर में हुआ। पुलिस ने रेलवे स्टेशन को सील कर दिया है। धमाके के बाद सोशल मीडिया में आई तस्वीरों में एक प्लास्टिक की बाल्टी जैसी चीज में आग जलती दिखाई दे रही है।

तस्वीरों में पास में एक बैग भी दिखाई दे रहा है। धमाके का कारणों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस अधिकारी और ऐम्बुलेंस घटनास्थल पर मौजूद हैं। ट्रेन सर्विस को फिलहाल रोक दिया गया है। एक यात्री ने बताया कि अचनाक से धमका हुआ और चारों तरफ गुबार फैल गया।

Updated : 15 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top