Home > Archived > कंधमाल में सुरक्षाबलों व माओवादियों के बीच गोलीबारी, एक माओवादी की मौत

कंधमाल में सुरक्षाबलों व माओवादियों के बीच गोलीबारी, एक माओवादी की मौत

कंधमाल में सुरक्षाबलों व माओवादियों के बीच गोलीबारी, एक माओवादी की मौत
X

भुवनेश्वर। कंधमाल जिले में रविवार की रात सुरक्षाबलों व माओवादियों के बीच गोलीबारी हुई है। इस घटना में एक महिला माओवादी की मौत हो गई है। गोलीबारी में एक जवान भी घायल हो गया है।

कंधमाल के आरक्षी अधीक्षक मित्रभानु महापात्र ने बताया कि कंधमाल जिले के बारखामा थाना अंतरल में एसओजी जवानों द्वारा तलाशी अभियान के दौरान माओवादियों के साथ गोलीबारी हुई। इस गोली बारी में एक महिला माओवादी की मौत हो गई है।

महिला माओवादी का परिचय नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि इस गोलीबारी में एक जवान भी घायल हुआ है जो अभी खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि वहां से कुछ गोलाबारुद व कुछ अन्य सामग्री बरामद की गई है।

Updated : 11 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top