Home > Archived > पियुष गोयल ने कहा - 2019 तक पूर्णत एलईडी इस्तेमाल करने वाला पहला देश बनेगा भारत

पियुष गोयल ने कहा - 2019 तक पूर्णत एलईडी इस्तेमाल करने वाला पहला देश बनेगा भारत

पियुष गोयल ने कहा - 2019 तक पूर्णत एलईडी इस्तेमाल करने वाला पहला देश बनेगा भारत
X

नई दिल्ली। भारत संभवत 2019 तक सभी लाइटिंग जरूरतों के लिए एलईडी का इस्तेमाल करने वाला पहला देश बन जाएगा और इससे सालाना 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बचत होगी।

हम आपको बता दें कि केंद्रीय उर्जा मंत्री पियुष गोयल ने आज एक कार्यक्रम में यह बात कही। सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफिसिएंशी सर्विसेज लिमिटेड ने देश भर में 54500 पेट्रोल पंपों पर अपने एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट तथा पंखे बेचने के लिए तेल विपणन कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम से इस मौके पर करार किया। साथ ही गोयल ने कहा, इस प्रयास से हमें मदद मिलेगी। भारत 2019 तक संभवत एकमात्र ऐसा देश बन जाएगा जो सभी लाइटिंग जरूरतों के लिए एलईडी का इस्तेमाल करेगा। यह संदेश होगा कि भारत बड़े वादे करने की बजाय काम करने में यकीन रखता है।

इस मौके पर केंद्रीय तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर जल्दी ही सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आम सेवा केंद्र शुरू किये जाएंगे। इन केंद्रों में आधार निबंधन और अद्दतन तथा बिजली और फोन बिलों के भुगतान जैसी आधारभूत ऑनलाइन सेवाएं एक ही जगह पर मुहैया करायी जाएंगी।

***

और पढ़े...

अच्छी खबर : आयकर भरने वालों की संख्या हुई दोगुनी

राज्यों को उत्पादन शुल्क में छूट पाने वाली इकाइयों को टैक्स क्रेडिट देगी केन्द्र सरकार

एलआईसी ने प्रीमियम आय में की वृद्धि

Updated : 17 Aug 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top