नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों के बाद राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बात करके इन आरोपों पर हैरानी जतायी है। सूत्रों ने बताया कि त्रिपाठी ने राजनाथ सिंह से बात करके उन्हें बताया कि वह मुख्यमंत्री के आरोपों से आश्चर्यचकित है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का रवैया और भाषा शैली हैरान करने वाली है। कोलकाता में राजभवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान कल मुख्यमंत्री द्वारा इस्तेमाल की गयी भाषा और उनके रवैये पर राज्यपाल आश्चर्यचकित है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच बातचीत सामान्यत गोपनीय होती है और किसी से भी इसका खुलासा किये जाने की उम्मीद नहीं होती।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल संवैधानिक पद से बंधे रहने के कारण राज्य के मामलों में मूक दर्शक नहीं बने रह सकते है। मीडिया रिपोर्टो के अनुसार ममता बनर्जी ने कल राज्यपाल की निंदा करते हुए आरोप लगाया था कि राज्यपाल ने उन्हें धमकी दी हैं। उन्होंने कहा था,राज्यपाल ने मुझे फोन पर धमकी दी है। राज्यपाल संवैधानिक पद पर होने के बावजूद भाजपा के पक्ष में बोल रहे है। मैंने उनसे कह दिया है कि वह इस तरह से बात नहीं कर सकते है।
Latest News
- भाजपा ने घोषित किए कर्नाटक विधान परिषद के उम्मीदवार, येदियुरप्पा के बेटे को नहीं मिला टिकट
- पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने काम के बदले मांगा कमीशन, मुख्यमंत्री मान ने किया बर्खास्त
- प्रधानमंत्री मोदी ने आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से की मुलाकात
- टोक्यो में मोदी-बाइडन मुलाकात, कहा - भारत-अमेरिका में 'पार्टनरशिप ऑफ ट्रस्ट'
- मप्र में राज्यसभा के लिए 31 मई तक होगा नामांकन, 2 सीट भाजपा, 1 कांग्रेस को मिलना तय
- युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या, कमरे मेंं पड़ा मिला शव, एक दिन पुराना है शव
- दो पिस्टल के साथ तस्कर दबोचा
- समय रहते मतदान केन्द्रों का करें निरीक्षण, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
- कल होगा वार्डों का पुन: आरक्षण, धडक़ने बड़ी
- पिता की कुर्सी का डंका: डूब क्षेत्र की नौ बीघा जमीन का किया अनुबंध

Home > Archived > मुख्यमंत्री का रवैया और भाषा शैली से हैरान, राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से की बात
मुख्यमंत्री का रवैया और भाषा शैली से हैरान, राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से की बात
X
X
Updated : 2017-07-05T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire