Home > Archived > केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कार्यकर्ताओं को सुझाए विजय सूत्र

केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कार्यकर्ताओं को सुझाए विजय सूत्र

केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कार्यकर्ताओं को सुझाए विजय सूत्र
X

-डबरा उप चुनाव को लेकर

ग्वालियर।
नगर पालिका परिषद डबरा में अध्यक्ष पद के लिए हो रहे उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए केन्द्रीय पंचायतीराज, पेयजल, स्वच्छता, ग्रामीण एवं शहरी विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने डबरा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को विजय सूत्र समझाए।

शहर के एक होटल में आयोजित डबरा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बृहद बैठक में लगभग तीन सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे, जिनमें लगभग एक सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव भी रखे। श्री तोमर ने प्रत्येक कार्यकर्ता की बात को ध्यान से सुना तथा आवश्यक सुझावों को अमल में लाने की बात भी कही। बैठक में प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन, संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ, विधायक भारत सिंह कुशवाह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र जैन, महापौर विवेक शेजवलकर, जयसिंह कुशवाह, कौशल शर्मा, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी,साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, डबरा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अरती मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Updated : 29 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top