करण की अपकमिंग फिल्म में एक साथ काम करेंगे जैकलीन और सुशांत सिंह
X
X
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण ने अपनी अपकमिंग फिल्म की घोषणा कर दी हैं। जिसमें करण जौहर पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडीस और सुशांत सिंह राजपूत को एक साथ पर्दे पर लाने वाले हैं।
हम आपको बता दें कि करण की आने वाली इस फिल्म का नाम ड्राइव होगा, इसमें जैकलिन और सुशांत को मुख्य भूमिका दी गई हैं। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी करेंगे। फिल्म को 2018 की होली पर रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म के पोस्टर पर यह सभी जानकारियां दी गई हैं।
बता दें कि पोस्टर पर सिर्फ कारें नजर आ रही हैं, जो इसे 'फास्ट एंड फ्यूरियस' वाली अहसास दे रही हैं। इसमें जैकलिन को स्ट्रीट रेसर का रोल मिला है। धर्मा प्रोडक्शन में यह सुशांत की पहली फिल्म होगी। जैकलिन तो पहले भी करण के लिए काम कर चुकी हैं, उन्होंने करण मल्होत्रा की 'ब्रदर्स' में काम किया था।
Updated : 27 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire