Home > Archived > बॉलीवुड अभिनेत्री नूतन के 81वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया डूडल

बॉलीवुड अभिनेत्री नूतन के 81वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया डूडल

बॉलीवुड अभिनेत्री नूतन के 81वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया डूडल
X


नई दिल्ली| सर्च इंजन गूगल ने रविवार को बंदिनी और सुजाता फिल्मों में अपने अभिनय के लिए विख्यात बॉलीवुड अभिनेत्री नूतन के 81वें जन्मदिन पर उनकी रचनात्मकता को समर्पित डूडल बनाया है। डूडल में नूतन के चेहरे के अलग-अलग भाव दिखाए गए हैं जो उनकी ज़िंदादिली को बयां करते हैं।

गूगल ने अपने इंडिया पेज पर अभिनेत्री नूतन के खुशी, दुखद और नाटकीय भाव भंगिमाओं को सहेजा है। नूतन का जन्म 4 जून, 1936 को मुंबई में हुआ था। नूतन ने फिल्मी दुनिया पर करीब चार दशक तक राज किया। उन्होंने 70 से अधिक फिल्मों में काम किया। नूतन की खास फिल्मों में बंदिनी, कन्हैया, छलिया, अनाड़ी, पेइंग गेस्ट, मैं तुलसी तेरे आंगन की, बारिश, मंजिल, तेरे घर के सामने, कर्मा और सौदागर शामिल हैं।

नूतन को बेहतरीन आदकारी के लिए पांच बार फिल्मफेयर अवार्ड, 1974 में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया।

Updated : 4 Jun 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top