Home > Archived > बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अफ़्रीकी बच्चो के साथ लगाए ठुमके

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अफ़्रीकी बच्चो के साथ लगाए ठुमके

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अफ़्रीकी बच्चो के साथ लगाए ठुमके
X


हॉलीवुड में भी धमाल मचा रहीं बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में यूनिसेफ के एक अभियान के तहत जोहानिसबर्ग और पड़ोसी देश जिम्बाब्वे का दौरा किया। वह बच्चों के खिलाफ हिंसा के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद करने वाले अभियान का हिस्सा बनीं।

इस दौरान प्रियंका ने वहां के बच्चों पर हो रहे जुल्म की कई कहानियां शेयर की। प्रियंका ने बच्चों के साथ काफी वक्त गुजारा, जिस दौरान उन्होंने इंजॉय भी किया। यूनिसेफ की सदभावना दूत के तौर पहुंची प्रियंका ने अफ्रीकी बच्चों को बॉलीवुड के ठुमके लगाने सिखाए।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह बच्चों के साथ डांस करते हुए दिख रही है। प्रियंका ने लिखा, उन्होंने मुझे अपना डांस सिखाया जिसके बाद मैंने उन्हें अपना डांस दिखाया। इसे कहते हैं ठुमका डांस पार्टी। हिंसा खत्म करो।वीडियो में बच्चे प्रियंका की तरह डांस करने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। प्रियंका ने एक और वीडियो शेयर की जिसमें वह बच्चों से विदा लेते हुए दिख रही हैं। बच्चे उन्हें विदा करने से पहले उनसे गले मिले।

Updated : 9 May 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top