Home > Archived > पाकिस्तानी नागरिक से निकाह के 2 दिन बाद भारतीय महिला ने उच्चायोग से मांगी शरण

पाकिस्तानी नागरिक से निकाह के 2 दिन बाद भारतीय महिला ने उच्चायोग से मांगी शरण

पाकिस्तानी नागरिक से निकाह के 2 दिन बाद भारतीय महिला ने उच्चायोग से मांगी शरण
X

नई दिल्ली। भारत की एक महिला उजमा ने पाकिस्तानी नागरिक से निकाह करने के बाद भारतीय उच्चायोग में शरण ली है। सूत्रों के मुताबिक महिला ने पांच मई को इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से मदद मांगी और अब उसे आवश्यक मदद मुहैया कराई जा रही है। भारतीय उच्चायोग इस संबंध में पाकिस्तानी विदेश विभाग और भारत में महिला के परिवार के संपर्क में है।


भारतीय महिला उज्मा ने तीन मई को पाकिस्तानी नागरिक ताहिर अली से निकाह रचाया था। ताहिर और उज्मा आठ महीने पहले मलेशिया में मिले थे। उसके बाद दोनो में प्यार हुआ और जिसके बाद उज्मा एक मई को वाघा-बार्डर के रास्ते से पाकिस्तान पहुंची। उसके बाद दोनो ने निकाह कर लिया। फिर ताहिर अली अपनी पत्नी उज्मा के साथ भारतीय वीजा के लिए आवेदन करने उच्चायोग गया था।

उज्मा ने वहां से नई दिल्ली स्थित अपने भाई को फोन किया और अपनी शादी के बारे में बताया था। उसके भाई ने कथित तौर पर उसे हनीमून के लिए भारत आने को कहा और उसे बताया कि भारतीय उच्चायोग में वह अदनान नामक एक व्यक्ति से मिले, जो यात्रा के लिए वीजा का बंदोबस्त करा देंगे। उसके बाद अधिकारियों द्वारा बुलाए जाने के बाद उज्मा अंदर गई, जबकि उसका पति बाहर ही रह गया। जब ताहिर की पत्नी कई घंटों बाद भी वापस नहीं लौटी तो उसने भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों से अपनी पत्नी के बारे में पूछा, जिन्होंने उसे बताया कि उज्मा वहां नहीं है।

Updated : 8 May 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top