Home > Archived > नये पदाधिकारियों का किया स्वागत

नये पदाधिकारियों का किया स्वागत

झांसी। जनपद में बहुजन पार्टी को फिर से सशक्त बनाने के लिए स्थानीय संगठनात्मक ढाचे में परिवर्तन कर दिया गया है। बसपा की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार को बनाया गया। वहीं जनपदीय और नगर कार्यकारिणी में पदाधिकारी नियुक्त किये गये। बसपा के नये पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट चौराहा स्थिति बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर बसपा के नये पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। वहीं, संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक सदस्यों को जोडने का आह्वान किया गया।

गौरतलब है कि गत दिवस पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर राज्यसभा सांसद डॉ. आशोक सिद्धार्थ, पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज, लालाराम अहिरवार ने संगठन में फेर बदल करते हुये झांसी मण्डल में तीनो जनपदों की नई कार्यकारणी घोषित कर दी। जनपद में बसपा कार्यकारणी में जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार नेडां. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत किया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष शमीम खान एडवोकेट,महासचिव प्रीतम लछया, कोषाध्यक्ष पर्वत पाल, पवन चौधरी, नगर अध्यक्ष जय प्रकाश साहू, जगदीश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना पाली, सीताराम कुशवाहा, रामप्रकाश मामू, आनंद साहू, गौरीशंकर विदुआ, महेश रिछारिया, पार्षद रविकांत मौर्या, संतोष कुशवाहा आदि मौजूद रहे। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही है।

Updated : 6 May 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top