Home > Archived > उज्मा के स्वदेश वापसी पर सुषमा ने कहा- भारत की बेटी का स्वागत है

उज्मा के स्वदेश वापसी पर सुषमा ने कहा- भारत की बेटी का स्वागत है

उज्मा के स्वदेश वापसी पर सुषमा ने कहा- भारत की बेटी का स्वागत है
X


नई दिल्ली। भारतीय महिला उज्मा गुरुवार को भारत पहुंच गयीं हैं। उज्मा के भारत पहुंचने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने स्वागत किया है। उन्होंने सोशल मिडिया ट्विटर पर कहा, 'भारत की बेटी का स्वागत है, मैं क्षमा प्रार्थी हूं, तुम्हारे साथ जो भी हुआ उसके लिए।'

उल्लेखनीय है कि इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने पाकिस्तानी व्यक्ति पर जबरन शादी करने का आरोप लगाने वाली भारतीय नागरिक उज्मा को भारत लौटने की इजाजत दी जिसके बाद वह गुरुवार को स्वदेश लौटीं है।

हाईकोर्ट की अनुमति मिलने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच वह वाघा बॉर्डर से भारत पहुंची। इस्लामाबाद कोर्ट के जज मोहसिन अख्तर कयानी ने उज्मा का मूल आव्रजन प्रपत्र वापस लौटा दिया। पाकिस्तान में उज्मा नाम की एक भारतीय महिला से एक पाकिस्तानी डॉक्टर ने जबरन शादी कर ली थी, जिसके बाद मामला गरमा गया था। उज्मा ने पिछले दिनों भारतीय उच्चायोग में शरण ली थी। उसने भारतीय अफसरों को बताया था कि कैसे एक पाकिस्तानी नागरिक के साथ शादी करने के लिए बंदूक तानकर उसे मजबूर किया गया और उसे हिंसा एवं यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। उज्मा ने मजिस्ट्रेट से कहा कि वह शादी के लिए नहीं, बल्कि अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंची थी।

Updated : 25 May 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top