Home > Archived > अश्विन बने साल के बेस्‍ट क्रिकेटर

अश्विन बने साल के बेस्‍ट क्रिकेटर

अश्विन बने साल के बेस्‍ट क्रिकेटर
X

मुंबई| भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को आज सिएट क्रिकेट रेटिंग (सीसीआर) अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2017 में साल का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर और आरपीजी एंटरप्राइजेस के अध्यक्ष हर्ष गोयनका ने क्रिकेट क्लब आफ इंडिया में हुए समारोह में अश्विन को यह पुरस्कार दिया। भारत के घरेलू सत्र में अश्विन ने विरोधी टीमों को काफी परेशान किया।

भारत ने इस दौरान न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश और आस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 टैस्ट में से 10 में जीत दर्ज की। अश्विन ने पिछले 12 महीने में 99 विकेट हासिल किए हैं। इस बीच युवा बल्लेबाज शुभम गिल को साल के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। उन्हें मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ अंडर 19 एकदिवसीय श्रृंखला में अच्छे प्रदर्शन के कारण इस पुरस्कार के लिए चुना गया। इस मौके पर अश्विन ने याद किया कि चेन्नई के चेपक स्टेडियम में उन्होंने अपना पहला आटोग्राफ गावस्कर का ही लिया था।

अश्विन ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट की ओर से खेलते हुए टी 20 में अच्छे प्रदर्शन के लिए तमिलनाडु के आफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन ने विजय हजारे ट्राफी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। मैंने कुछ लोगों से सुना था कि वह अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। उसे पता है कि टी20 में कैसे गेंदबाजी करते हैं और नयी गेंद से गेंदबाजी करना बड़ी चुनौती है।

Updated : 25 May 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top