Home > Archived > भाजपा पखवाड़े के रूप में मनाएगी स्थापना दिवस

भाजपा पखवाड़े के रूप में मनाएगी स्थापना दिवस

आगरा। भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर की एक बैठक ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल तक एक सप्ताह क्रमबद्ध कार्यक्रम तय किये गए हैं।

महानगर अध्यक्ष ने बैठक में आये महानगर और मंडल के नेता पदाधिकिरियों को संबोधित करते हुए बताया कि पार्टी का स्थापना दिवस एक पखवाड़े के रूप में में मनाया जायेगा और 6 अप्रैल को सभी 15 मंडलो में सेक्टर सम्मलेन आयोजित किये जायेंगे इन सम्मेलनों में कार्यकर्ताओ को केंद्र सरकार की उपलब्धियां और नीति रीति से परिचित कराया जायेगा।।

इसके बाद अगले चरण में प्रत्येक मंडल के कोई प्राचीन मंदिर या पार्क में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम तय किये गए है तथा अगले चरण में पार्टी के कार्यकर्ता झंडा आदि सामिग्री के साथ क्षेत्र में जागरण अभियान का कार्य करते हुए प दीनदयाल जी के अंत्योदय के विचार को ध्यान रखते हुए समाज के अंतिम और वंचित व्यक्ति को भी सरकारी लाभ पहुंचे और अंत में 14 अप्रैल को डॉ भीमराव आंबेडकर के जयंती समारोह पर प्रत्येक मंडल में एक बस्ती में सहभोज का कार्यक्रम रखा जायेगा।

ब्रज क्षेत्र संघठन मंत्री भवानी सिंह और क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी सुरेंद्र गुप्ता ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक का संचालन महानगर महामंत्री अश्वनी वशिष्ठ ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से हेमंत भोजवानी अशोक पिप्पल महानगर उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता जे डी शर्मा निहाल सिंह धाकड़ अशोक कोटिया नवल तिवारी बबलू लोधी अर्चना अग्रवाल विनय पाटनी मंत्री अभिषेक गुप्ता जितेंद्र भारद्वाज वीरेंद्र श्रीवास्तव, संध्या जोशी, अपर्णा सिंह, मंजू वाष्र्णेय, अनीता खरे, विधानसभा प्रभारी उमेश तिवारी, विनोद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भदौरिया, महेश मीडिया संपर्क प्रमुख, प्रमेंद्र जैन सहमीडिया प्रभारी, दिनेश अगरिया और मीडिया प्रभारी बॉबी वर्मा आदि रहे।

Updated : 4 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top