Home > Archived > सोढ़ी ट्रांसपोर्ट पर चला निगम का पंजा

सोढ़ी ट्रांसपोर्ट पर चला निगम का पंजा

सोढ़ी ट्रांसपोर्ट पर चला निगम का पंजा
X

ग्वालियर| बीते रोज कम्पू स्थित सोढ़ी ट्रांसपोर्ट के संचालक का नगर निगम के सम्पत्ति अमले के साथ हुआ विवाद अब और बढ़ता जा रहा है। इस विवाद का खामियाजा मंगलवार को ट्रांसपोर्ट संचालक को भुगतना पड़ा। नगर निगम अधिकारियों ने 15 लाख से ज्यादा सम्पत्तिकर बकाया होने पर बिना अनुमति बनाए गए ट्रांसपोर्टर के गोदामों पर जेसीबी चलाकर उन्हें ढहा दिया।

मंगलवार को नगर निगम का अमला प्रशासनिक अधिकारी एपीएस भदौरिया के नेतृत्व में होटल आदित्याज के पास स्थित सोढ़ी ट्रांसपोर्ट के तीन बड़े-बड़े गोदाम तोड़ने के लिए पहुंचा, जहां बिना अनुमति लिए बनाए गए दो गोदामों को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया। कार्रवाई देख वहां मैजूद किराएदारों ने पूछा तो नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यहां पहले भी अवैध निर्माण के चलते तोड़-फोड़ की जा चुकी है, लेकिन फिर से अतिक्रमण कर लिया गया है। इस कार्रवाई में भवन अधिकारी प्रदीप वर्मा, जेडओ महेन्द्र प्रसाद अग्रवाल सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।

Updated : 8 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top