Home > Archived > अमेरिका में नस्लीय हमले का शिकार हुए युवक का सुषमा ने जाना हालचाल

अमेरिका में नस्लीय हमले का शिकार हुए युवक का सुषमा ने जाना हालचाल

अमेरिका में नस्लीय हमले का शिकार हुए युवक का सुषमा ने जाना हालचाल
X

नई दिल्ली। अमेरिका में भारतीय मूल के सिख शख्स पर हुए हमले के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनका हाल-चाल पूछा है। नस्लीय टिप्पणी के शिकार हुए सिख शख्स पर एक अमेरिकी युवक ने गोली चलाई और उसे देश से छोडकर जाने के लिए कहा था।

हालांकि गोली लगने से घायल हुआ शख्स अब सुरक्षित हैं। अमेरिका में बीते दस दिनों में यह भारतीयों पर हुए नस्लीय हमले का तीसरा मामला है। उधर, कैंजस प्रांत के गवर्नर सैम ब्राउनबैक ने कहा है कि भारतीय उनके लिए बेहद कीमती हैं और उनका राज्य में स्वागत है। कैंजस वही जगह है, जहां कुछ दिन पहले भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोतला की हत्या कर दी गई थी।

बता दें कि किसी भारतीय पर हमले का ताजा मामला वॉशिंगटन के केंट का है। अपने घर के बाहर सिख शख्स कार की मरम्मत कर रहे थे। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मास्क पहने एक आदमी आया और बहस करने लगा।

उसने वापस अपने देश जाओ चीखने के बाद हाथ में गोली मार दी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सिख युवक पर हमले को लेकर ट्वीट किया, ‘मैं इस घटना से बेहद दुखी हूं। मैंने घायल युवक के पिता से बात की है, उन्होंने बताया कि हाथ में गोली लगी है और वह खतरे से बाहर हैं।

Updated : 5 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top