Home > Archived > तृणमूल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित 400 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, ममता को लगा बड़ा झटका

तृणमूल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित 400 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, ममता को लगा बड़ा झटका

तृणमूल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित 400 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, ममता को लगा बड़ा झटका
X

नई दिल्ली। त्रिपुरा में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को इस समय बड़ा झटका लगा है। जब वहां प्रदेश कार्यसमिति के 65 में से 16 सदस्यों समेत पार्टी के 400 कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है।
रतन चक्रवर्ती ने कहा कि उन्होंने बिना शर्त भाजपा का दामन थामा है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश में एकमात्र ऐसा दल है, जिसने पिछड़े पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को अधिकतम महत्व दिया। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे पूरा भरोसा है। कि बीजेपी प्रदेश से तृणमूल कांग्रेस का सफाया करेगी। भाजपा को मजबूत बनाने की बात करते हुए चक्रवर्ती ने कहा कि वह अपने समर्थक कार्यकर्ताओं को भाजपा के झंडे के तले लाकर पार्टी को मजबूत बनाएंगे। इस मौके पर रेल राज्यमंत्री गोहैन ने भाजपा का दामन थामने वाले 400 पूर्व तृणमूल कार्यकर्ताओं को झंडा भेंट किया। और कहा कि भाजपा 2018 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी और सत्तारूढ सीपीएम का भाजपा लहर में सफाया हो जाएगा।

Updated : 24 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top