Home > Archived > भाग रे भाग फि रंगी, तिरंगा लेकर रण उतरी झांसी रानी

भाग रे भाग फि रंगी, तिरंगा लेकर रण उतरी झांसी रानी

नीता गुप्ता के लोकगीतों पर ताजमहोत्सव में गूंजे राष्ट्रभक्ति के तराने
आगरा। देश का मान शिवाजी, राष्ट्र का अभिमान शिवाजी। भाग रे भाग फिरंगी, तिरंगा लेकर रण उतरी झांसी रानी। बुधवार को सदर बाजार स्थित ताजमहोत्सव का मुक्ताकाशीय मंच राष्ट्रीय लोकगीतों की स्वरों से संचित रहा। मेरठ से पधारी फिल्म सेेंसर बोर्ड की सदस्य व देश की जानी-मानी लोकसंगीत गायिका नीता गुप्ता ने मंच से एक से बढक़र एक देशभक्ति के गीतों की ऐसी श्रंखला प्रस्तुत की, जिस पर दर्शक दीर्घा के साथ ही बाहर खड़े श्रोता भी झूमने पर मजबूर हो गए। नीता को सुनने के लिए बड़ी संख्या में आगरा के सुधी श्रोता सदर बाजार पहुंचे। बाद में ताज महोत्सव समिति की ओर से खेरागढ़ के विधायक महेश गोयल व वरिष्ठ अधिवक्ता साहित्यकार अशोक चौबे ने प्रशस्ति पत्र देकर नीता गुप्ता का सम्मान किया।

दूसरी ओर शिल्पग्राम स्थित मुक्ताकाशीय मंच पर सुजीत सरोज तिवारी ने सुगम संगीत प्रस्तुत किया। कुमायुनी सांस्कृतिक उत्थान समिति ने लोकनृत्य व अर्जित मोहन शुक्ल ने जल फिल्म और आईआईएफटी के छात्रों ने मंच पर भारतीय परिधान विरासत फैशन शो प्रस्तुत किया। वहीं सदर बाजार मंचपर वीना गुप्ता का नारी भारती संस्कृति और सद्दाम वारसी ने तबला सोला प्रस्तुत किया। साथ ही सूरसदन में मीर-ओ गालिब कुलहिंद मुशायरा में प्रो. वसीम बरेलवी, मंसूर उस्मानी, डॉ. नवाज देवबंदी, ताहिर फराज, अना देहलवी आदि शायरों ने श्रोताओं को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।

Updated : 23 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top