Home > Archived > कल भारत लौटेंगे पाक में लापता हुए दोनो भारतीय मौलवी: सुषमा

कल भारत लौटेंगे पाक में लापता हुए दोनो भारतीय मौलवी: सुषमा

कल भारत लौटेंगे पाक में लापता हुए दोनो भारतीय मौलवी: सुषमा
X

नई दिल्ली। पाकिस्तान में गायब हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह के दोनों मौलवी आसिफ अली निजामी और नाजिम अली निजामी करांची में सुरक्षित हैं। दोनों सोमवार को भारत लौटेंगे।

भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर बताया कि उनकी दोनों सूफी मौलवियों से बातचीत हुई, वो वहां सकुशल हैं। बता दें कि सैयद आसीफ अली निजामी और उनके भतीजे नाजीम अली निजामी दोनों लाहौर के दाता दरबार गये थे जहां वह बुधवार से ही लापता हो गए थे।

दोनों मौलानाओं का पता विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के हस्तक्षेप के बाद ही संभव हो पाया है। विदेश मंत्री स्वराज ने पाकिस्तानी अधिकारियों से दोनों भारतीय मौलानाओं का पता लगाने को कहा था।

लाहौर हवाई अड्डे से गायब हुए दोनों पीरजादे शनिवार देर शाम कराची में पाए गए, वैसे बीते चार दिनों तक वे कहां गायब रहे, इस बारे में कोई ठोस खबर नहीं मिल पाई है।

माना जा रहा है कि उनके अचानक गायब होने में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है। जिस तरह से हवाई अड्डे से उन्हें गायब किया गया, उसे कोई अन्य संगठन अंजाम नहीं दे सकता।

Updated : 19 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top