आश्वासन पर हुआ धरना समाप्त

झांसी। उ.प्र राज्य कर्मचारी महासंघ का एक दिवसीय धरना मुख्य अभियन्ता बेतवा/ परियोजना सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के कार्यलय में जिलाध्यक्ष ग्यासीलाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। धरने में मिनिस्टीरियल एसोसिएशन एवं चतुर्थ श्रेणी सिंचाई संघ के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
धरना अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खण्ड मऊरानीपुर द्वारा कर्मचारियों के उत्पीडऩ एवं कर्मचारियों के जायज क्लेमों का निस्तारण न करने लेकर किया गया। धरना स्थल पर मुख्य अभियंता परियोजना बी.के श्रीवास्तव के आवश्वासन पर एवं लम्बित समस्याओं का निराकरण होने के उपरान्त आर.बी सिंह अधिशासी अभियंता ने धरना स्थल पर उपस्थित होकर अनशन पर बैठे कर्मचारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया तथा संगठन को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही भविष्य में कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नोटिस उपरान्त कर दिया जायेगा।
धरने पर सोहनलाल शर्मा, दिनेश कुमार, महेशचन्द्र अग्रवाल, विकास राय, अखिलेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह निरंजन, टीकाराम राजपूत, अरविन्द तिवारी, संतोष कुमार कुशवाहा, नीरज कुमार दुबे, आर.पी.सिंह सेंगर, सुधा पाठक, किरन वर्मा, श्रेष्ठा लम्बा, शक्ति कुमार, सबलोक, रामप्रकाश वर्मा, राकेश अवस्थी, बद्रीप्रसाद मिश्रा, सुन्दरलाल कुशवाहा, पंकज कौशक, जितेन्द्र कुमार दवकर, जफर मु. विन्द्रावन, प्रीतम, हरीराम प्रजापति, दयाराम सेन, कमल सिंह, देवेन्द्र सिंह बुन्देला, मागीलाल आदि मौजूद रहे। सभा का संचालन जिलामंत्री रामबाबू विश्वकर्मा द्वारा किया गया।