Home > Archived > भाजपा छोडऩा मेरी भूल थी-महापौर इंद्रजीत आर्य

भाजपा छोडऩा मेरी भूल थी-महापौर इंद्रजीत आर्य

नगर निगम में आयोजित भाजपा पार्षद दल होली मिलन समारोह
आगरा। भाजपा पार्षद दल की गुरूवार को नगर निगम सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने हाल ही में सपा छोड भाजपा में शामिल हुए महापौर इंद्रजीत आर्य व पार्षद संजय बघेल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में उपस्थित भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन व महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने सभी को शुभकामनाएं दीं।

बैठक में महापौर इंद्रजीत आर्य ने कहा कि भाजपा को छोड़कर सपा में चले जाना उनकी बड़ी भूल थी लेकिन अब अंतिम सांस तक भाजपा में ही रहूंगा और सभी के साथ मिलकर कार्य करूंगा। इस दौरान नगर आयुक्त इंद्रविक्रम सिंह, भाजपा पार्षद दल नेता प्रदीप अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष बबलू लोधी, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सुनील दुबे, पार्षद प्रतूल भार्गव, शोभाराम राठौर, मोहन लोधी, सत्यप्रकाश अग्रवाल, अर्चना सिंह, प्रदीप गुप्ता आदि सभी भाजपा पार्षद उपस्थित रहे।


Updated : 17 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top