Home > Archived > भारत की युवा शक्ति देश का सपना है: मोदी

भारत की युवा शक्ति देश का सपना है: मोदी

भारत की युवा शक्ति देश का सपना है: मोदी
X

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में शानदार जीत के बाद आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यकर्ताओं से मिलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय 11 अशोका रोड पहुंचे। पीएम मोदी अशोक रोड पर कुछ दूर पैदल चलकर कार्यकर्ताओं के अभिवादन को स्वीकार करते हुए कार्यालय पहुंचे। वहां उनका स्वागत पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने किया। मोदी ने कार्यालय में पहुंचकर सबसे पहले दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माला अर्पण की, इसके बाद पार्टी अध्यक्ष के कमरे से होते हुए मुख्यालय में बने स्वागत मंच पर पहुंचे।


मोदी ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपको होली के पावन पर अनेक-अनेक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव एक लोक शिक्षण का महापर्व है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के उत्सव को मनाने में लोग जुड़ते चले जा रहे है। मैं इसे शुभ संकेत मानता हूं।

उन्होंने कहा कि पांचों राज्यों के चुनाव एक प्रकार से 2014 से ऐतिहासिक मैंडेट से भी दो कदम पार्टी को आगे ले जाने वाले चुनाव है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव एक लोक शिक्षण का माह पर्व होता है।

उन्होंने कहा कि मैं न्यू इंडिया देख रहा हूं। भारत की युवा शक्ति देश का सपना है। उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया नारी शक्ति की आकंक्षाओं को पूरा करेगा। नए भारत में गरीबों के लिए संभावनाओं होगी।

-मैं आपको भरोसा देता हूं कि जो भी आपकी आशाएं, आकांक्षाएं हैं उन्हें हमारे साथी पूरा करने की कोशिश करेंगे

-पांचों राज्यों के मतदाताओं का अभिवादन, जो आपने भरोसा किया उसका धन्यवाद

-2022 तक हर इंसान को जोड़ने को बल देने का काम इन 5 राज्यों के नतीजों ने किया है

-2022 भारत की आजादी के 75 साल में हर संकल्प को पूरा करने का मूड मिल जाए तो देश पीछे नहीं रहेगा

-हम किसी के काम को अस्वीकार नहीं करते जिसे जो मौका मिला उसने काम किया

-मैं चुनाव के हिसाब किताब से चलने वाला नहीं हूं

-हमें सौगात में कभी कुछ नहीं मिला एक एक हिस्सा लक्ष्य निर्धारित करके पाया है।

-इसके लिए अमित शाह समेत सभी राज्यों के कार्यकर्ता इस विजय यात्रा के यशभागी हैं

-हिंदुस्तान के हर क्षेत्र में भाजपा ने पहले से अच्छा कर के दिखाया है

-एक बार देश के गरीब के कंधों पर खुद का बोझ उठाने की ताकत आ जाएगी, मध्यम वर्ग का बोझ खुद कम हो जाएगा।

-देश की सबसे बड़ी ताकत देश का गरीब है

-जितना गरीब का विकास होगा उससे ज्यादा समाज और देश का विकास होगा

-ये पं दीनदयाल उपाध्याय का जन्मशती का वर्ष है ऐसे में उनके लिए काम करना हमारा सौभाग्य है।

-50-60 साल तक इस पार्टी की सेवा करने वाले नेताओं के लिए हमें जनसामान्य के लिए काम करते हुए सेवा करनी है।

-सत्ता सेवा करने का अवसर होती है इस बात को लेकर आगे बढ़ना है।

-किसी भी ऊंचे पेड़ पर जब फल लगते हैं तो वो झुकने लगता है, भाजपा पर जीत के फल लगे हैं तो झुकने का जिम्मा बनता है

-किसको परास्त किया मैं इस दायरे में सोचने वाला नहीं हूं

-देश का गरीब कहता है कि मैं अपने बलबूते आगे जाना चाहता हूं, आप अवसर दीजिए मेहनत मैं करूंगा

-गरीब अब कहता है आप मेरे लिए अवसर पैदा कीजिए काम मैं करूंगा।

-अभूतपूर्व रूप से जागरुक महिलाओं के सपनों का न्यू इंडिया

-इमोशनल इश्यू होने के बावजूद भी इतना मतदान होने से नए हिंदुस्तान के दर्शन हो रहे हैं मुझे

-भारी मतदान के बाद भारी विजय पॉलीटिकल पंडितों को सोचने पर मजबूर करता है

-इमोशनल इश्यू के सिवाय विकास एक मुश्किल मुद्दा होता है

-इन पांच राज्यों के चुनाव को मैं नए हिन्दुस्तान की नई नींव के तौर पर देख रहा हूं

-लोकतंत्र में चुनाव सरकार बनाने का काम करते हैं लेकिन ये लोकशिक्षण का काम भी करते हैं

-हर त्योहार हमें अपने भीतर की बुराइयों को खत्म करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

-हमारे सारे त्योहार-उत्सव आगे बढ़ने की सीख देते हैं

-आप सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

Updated : 12 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top