Home > Archived > पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई

पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई

झांसी। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रदीप जैन आदित्य पूर्व मंत्री भारत सरकार के मुख्य आतिथ्य में भारत रत्न एवं संविधान सभा के अध्यक्ष डा. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने की। इस अवसर पर प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि डा. राजेन्द्र प्रसाद एक महान चिंतक एवं विचारक थे।

उन्होंने देश की आजादी में बहुत योगदान दिया वे नमक सत्याग्रह में जेल भी गये। उन्होंने देश के संविधान निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाई वे स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति हुए। इस अवसर पर रघुराज शर्मा, देवी सिंह कुशवाहा, अनिल झा, अफजाल हुसैन, डा. विजय भारद्वाज, ओमप्रकाश राय, अनिल बट्टा, अशोक गुरू, भुवनेश वर्मा, पंकज मिश्रा, भरत राय, धनीराम प्रजापति, हरीश लाला, राजेश तामियां, मुकुल वर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन अमीरचंद आर्य ने किया व आभार मनीराम कुशवाहा ने व्यक्त किया।

Updated : 11 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top