Home > Archived > यमुना मैया की आरती में मतदान का लिया संकल्प

यमुना मैया की आरती में मतदान का लिया संकल्प

आगरा| व्यवस्थाओं को कोसते हैं लेकिन जब मौका आता है परिवर्तन करने का तो चूक जाते हैं। मगर, इस बार नहीं होगा, यमुना मैया की पुकार है, इस बार वोट से वार किया जाएगा। रविवार शाम को यमुना आरती स्थल एत्माउद्दौला व्यू प्वाइंट पर आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) द्वारा यमुना मैया की आरती की गई। इसके बाद वोट डालने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

आईएमए के अध्यक्ष डॉ आरएस कपूर ने कहा कि लोकतंत्र में हमें वोट की ताकत दी गई है, इसका इस्तेमाल करना हमारा धर्म हैं। आगरा में बैराज की समस्या हो या यमुना की सफाई की, यह केंद्र और राज्य सरकार कर सकती हैं। इन दोनों की सरकारों को हम और आप चुनते हैं, इस बार वोट का इस्तेमाल अवश्य करें, खुद वोट डालें और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। इस दौरान मतदान करने की शपथ ली गई।

वरिष्ठ पत्रकार बृज खंडेलवाल ने संचालन करते हुए कहा कि 2012 में जिले के सभी विधायकों से एफीडेविट भरवाने के बाद भी यमुना मैया के लिए कुछ नहीं किया। पानी की किल्लत से प्रदूषण बढ़ रहा है और हरियाली घट रही है। आरती नंदन श्रोत्रिय व जुगल श्रोत्रिय ने सम्पन्न कराई। इस अवसर पर आईएमए सचिव डॉ. मुकेश गोयल, कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक मित्तल, डॉ. मनोज यादव, डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, श्रवण कुमार, पद्मिनी अय्यर, शशिकांत उपाध्याय, राहुल राज, दीपक राजपूत, गन्नो पांडे आदि मौजूद थे।

Updated : 6 Feb 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top