Home > Archived > इन फूलों से करें भगवान शिव का पूजन

इन फूलों से करें भगवान शिव का पूजन

इन फूलों से करें भगवान शिव का पूजन
X


सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन माना जाता है इस दिन अगर पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाए तो भोलेनाथ अपने भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। अलग-अलग मनोकामनाओं के लिए अलग-अलग पुष्पों का चयन किया जाता है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में.....


लाल व सफेद आंकड़े के पुष्प से भगवान शिव का पूजन करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
चमेली के पुष्प से पूजन करने पर वाहन सुख मिलता है।
अलसी के पुष्पों से शिव का पूजन करने पर मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है।
बेला के पुष्प से पूजन करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है।
जूही के पुष्प से भगवान शिव का पूजन करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती है।
कनेर के फूलों से भगवान शिव का पूजन करने से नए वस्त्र मिलते हैं।
हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।
धतूरे के फूल से पूजन करने से सुयोग्य पुत्र की प्राप्ति होती है।

Updated : 6 Feb 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top