Home > Archived > बीपीएससी की परीक्षा 12 फरवरी को

बीपीएससी की परीक्षा 12 फरवरी को

बीपीएससी की परीक्षा 12 फरवरी को
X

पटना। बीपीएससी की 60 वीं से 62 वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को होगी। 35 जिलों के 390 परीक्षा केंद्रों पर 12 बजे से 2 बजे दिन तक दो घंटे की परीक्षा होगी। परीक्षा 150 अंकों की होगी। 150 प्रश्न वस्तुनिष्ठ पूछे जाएंगे, जिसमें उत्तर का विकल्प होगा।

बिहार प्रशासनिक व बिहार पुलिस सेवा सहित 642 पदों पर बहाली के लिए परीक्षा ली जा रही है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) ने परीक्षा की तिथि की अधिसूचना जारी कर दी। जिस परीक्षार्थी के ऑनलाइन निकाले गए एडमिड कार्ड में फोटो स्पष्ट नहीं है, तो परीक्षा केंद्र पर सर्टिफिकेट आदि प्रमाणित कर लाना होगा। 642 पदों में 325 पद अनारक्षित हैं। सबसे अधिक बिहार प्रशासनिक सेवा के 244 हैं।

बिहार पुलिस सेवा के 30, बिहार वित्त सेवा 73, जिला समादेष्टा 5, उत्पाद निरीक्षक 2, बिहार प्रोबेशन सेवा 60, ग्रामीण विकास पदाधिकारी 13, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी 3, बिहार निबंधक सेवा 11, नियोजन पदाधिकारी 3, बिहार श्रम सेवा 7, ईंख पदाधिकारी 2, बिहार निर्वाचन सेवा 4, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी सहयोग समितियां 7, सहायक निबंधक सहयोग समितियां 3 व राजस्व अधिकारी के 175 पद हैं। परीक्षा में सामान्य विज्ञान, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं, भारत व बिहार के इतिहास की विशेषता, सामान्य भूगोल, बिहार के प्रमुख भौगोलिक स्थल व नदियां, भारत की राज्य व्यवस्था, आजादी के बाद बिहार की अर्थव्यवस्था के प्रमुख परिवर्तन, भारत का राष्ट्रीय आंदोलन एवं इसमें बिहार का योगदान, सामान्य मानसिक योग्यता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

Updated : 5 Feb 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top